ब्रेकिंग
Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़, गोलबाजार के 4 दुकानों से उठे धुंए के गुबार से मची अफ़रा- तफरी, दमकल की 3 गाडियां और पुलिस बल भी मौजूद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दूसरे बड़े शहर बिलासपुर के गोलबाजार के 4 दुकानों में आग लगने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुच गई है।
बताया जा रहा कि पुराना अपना लॉज के नीचे के ड्रायफूट, कपड़े और जूते- चप्पल की दुकान से धुंए का गुबार उठते ही यहां हंगामा मच गया, सूचना पर फायर ब्रिगेड के 3 दमकल भी मौके पर पहुच गए, धुंए के गुबार और यहां उमड़ी भकारी भीड़ के चलते दमकल कर्मियों को ऑपरेशन को अंजाम देने में दिक्कत हुई हालांकि कोतवाली पुलिस मौके पर बेरिकेटिंग कर व्यवस्था बनाने में जुटी है।

इन दुकानों में लगी आग

बताया जा रहा कि यहां महामाया साडी सेंटर, बालाजी ड्रायफुट,महामाया बैग और मास्को जूता दुकान में आगजनी की घटना हुई है।

मची छीना झपटी

घुप अंधेरे और धुंए के गुबार के बीच किसी तरह इन दुकानों के शटर को खोला गया, इसके बाद आगजनी को रोकने दुकानों से साडियों, जुता, चप्पल और सामान को बाहर फेका जाने लहा जिससे छीना- झपटी मच गई, लड़के दुकान से फेके गए सामान को उठा-उठाकर भागने लगे कई बार पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button