ब्रेकिंग

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर फिर कोताही, स्मार्ट सिटी के विसर्जन स्थल छठघाट में गन्दगी से भड़का आक्रोश, बिना विसर्जन लौटे लोग

Spread the love

बिलासपुर। सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर्व पर निगम प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थल छठघाट में सफाई तक की व्यवस्था नही की। घाट पर गन्दगी का अंबार देख लोग बिना विसर्जन लौट गए।


15 दिन तक शहरवासी पितृ देवता को तर्पण और होम धूप देकर पूजा अर्चना करने के बाद रविवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर शहर और आसपास के लोग पूजन सामग्री, फूलपान और कुश को विसर्जन करने विसर्जन स्थल छठ घाट पहुँचे, जहा पूरा परिसर और घाट गन्दगी से अटा पड़ा था, यहां पसरी गन्दगी और बदबू के कारण लोग यहां से बिना विसर्जन के ही वापस लौट गए और शासन- प्रशासन को कोसते रहे कि पता नही प्रशासन क्यो लगातार हिन्दू पर्वो के दौरान लगातार इस तरह की।उदासीनता बरत रही, पर्व के बावजूद परिसर और घाट की सफाई कराया जाना चाहिए लेकिन पता नही हर बार क्यो इस तरह की उदासीनता बरती जा रही।
यहां की अव्यबस्था को लेकर नागरिकों और श्रद्धालुओं ने जमकर नाराजगी जताते हुए शासन- प्रशासन को जमकर कोसा।

ईश्वरी सिंह राजपूत
गोविंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *