0 मुट्ठी भर राहत झौहा भर प्रचार, आमजन के लिए कितना होगा कारगर


0कहा कटौती का सीधा लाभ मिलेगा अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति




बिलासपुर – हमी ने भारी भरकम जीएसटी लागू किया हमी कटौती करेंगे इसी सुधार को बताने भाजपा ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया, यहां जीएसटी काउंसिल के पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल व केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को ये दायित्व दिया गया कि वे मीडिया के जरिये सरकार के इस फैसले मो जनजन तक पहुचाये पूर्व मंत्री ने जीएसटी में कई गई कटौती के बारे में जानकारी दी, की इससे हेल्थ इंसयोरेन्स और शिक्षण सामग्री को मुक्त कर दिया गया है जिससे पॉलिसी और स्टेशनरी सस्ती हो जाएगी,रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूध, पनीर, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट सस्ती हों जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ सरकार को जहा 1000-1200 करोड़ का झटका लगेगा, वही सस्ती होने से लोग खुलकर अपने जरूरतों के सामान खरीदेंगे अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी।
नगर विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का यह कदम आम जनता, किसानों और व्यापारियों सभी को राहत देगा किसानों को भी ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर जीएसटी में कई गई कटौती का सीधा लाभ मिलेगा अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
नगर विधायक ने बताया.कि जीएसटी की संरचना और सरल बनाने पुरानी चार दरों की जगह अब केवल दो दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखी गई हैं, जबकि लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं 40 प्रतिशत तक जीएसटी लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जीएसटी काउंसिल के इस निर्णय से दवाइया, ऑक्सीजन और जांच किट पर कर घटने से मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
उन्होंने कहा कि अब दोपहिया वाहन हर घर की जरूरत बन गई है, यही वजह है कि गाड़ियो और मोटरसाइकिल अब 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी टैक्स देना होगा, इसके साथ ही जीएसटी रिटर्न दाखिल को सरल कर दिया गया है। छोटे व्यापारियों के लिए मोबाइल फ्रेंडली प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा। एआई और डेटा एनालिटिक्स चोरी और फर्जी बिलिंग पर रोक लगाने में मदद करेगा।
इससे नए उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएँ मजबूत होंगी। नगर विधायक ने कहा कि जीएसटी 2.0 केवल कर सुधार नहीं, बल्कि यह जनता के लिए नवरात्रि और दिवाली का तोहफा है। इस अवसर पर नगर विधायक श्री अग्रवाल ने जीएसटी 2.0 का केक काटकर ये सन्देश देने का प्रयास किया कि यह उत्सव प्रधानमंत्री. नरेंद्र मोदी की सोच का भी प्रतीक है, जिनका लक्ष्य देश और जनता के लिए सरलता, विकास और प्रगति लाना है।
वही डीजल-पेट्रोल को जीएसटी से मुक्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि देश के सभी राज्य सरकारें इसके लिए एकमत हो तो ये सम्भव है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*
UncategorizedMarch 20, 2026लगातार कार्रवाई के बाद भी भृष्टाचारियो में नही खौफ, एसीबी ने फिर जांजगीर में की कार्रवाई, नगर पंचायत के लेखापाल और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जेई,एई समेत 4 आरोपी रिश्वत कांड में गिरफ्तार
UncategorizedMarch 20, 2026इष्टदेव श्री झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस पर सिंधी समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्कूटर रैली निकाल दिया समाजिक एकता का संदेश…

