ब्रेकिंग

सड़क पर हादसों में हो रही इंसानों और मवेशियों की मौत पर फिर कलेक्टर, एसएसपी ने जताई चिंता, पिक अवर रात 10 से दोपहर 2 बजे तक विशेष गस्त के निर्देश

Spread the love

बिलासपुर जिले की सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों में हो रही इंसानों और मवेशियों की मौतों
को नियंत्रित करन कलेक्टर संजय अग्रवाल और एएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त बैठक कर पशु प्रबंधन को लेकर चिंता जताते हुए जिम्मेदार पशु मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि आमतौर पर हादसे रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होते है, इसलिए इस दौरान विशेष गश्त बढ़ाई जाए। सड़को पर बैठे मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुचाने, ग्रामीणों और कोटवारों की मदद से की पहचान कर जिम्मेदार पशु मालिको पर एफआईआर कराने की बात कही, उन्होंने कहा कि हादसे रोकने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की भी है। बैठक में बताया गया कि अब तक 1 दर्जन पशु मालिकों पर अपराध दर्ज किए जा चुके हैं। वही यह भी बताया गया कि अब तक इसके लिए सिर्फ 5 पंचायतों से प्रस्ताव आए हैं। कलेक्टर ने पंचायतों को प्रस्ताव भेजने कहा ताकि बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी ट्रफिक आरजी करियारे, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ, पशु चिकित्सा विभाग, आरटीओ और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस बैठक और बैटक में लिए गए निर्णय पर कब तक और कितना अमल होता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *