ब्रेकिंग

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आधीरात फिर दे दनादन दे बवाल, देवताओं और महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी से गरमाया मामला, लगातार हो रही घटनाओं से उठ रहा सवाल क्या जिम्मेदारों से नही सम्हल रही वयवस्था…

Spread the love

बिलासपुर / सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से कैम्पस की व्यवस्था नही सम्हल रही। नमाजकाण्ड के बाद अब शुक्रवार- शनिवार रात देवताओं और महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी और गाली गलौच को लेकर कैम्पस के स्वामी विवेकानंद होस्टल के सामने गाली गलौच मारपीट व तनाव की खबर है। इसके कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए है, अराजकता का आलम यह है कि कोनी थाना पुलिस को इसकी सूचना तक नही दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार- शनिवार को कैम्पस का माहौल तब बिगड़ा जब शरारती तत्वों ने देवताओं और महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया में गाली गलौच वाला अभद्र पोस्ट डाला, इससे आक्रोशित छात्र आधीरात ज़्डक पर उतर आए और स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो हो हंगामा करने लगे, सूचना पर परिसर का सिक्युरिटी सर्विस और अफसर अलर्ट हो गए, अफसरो और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में दनादन मारपीट की खबर है, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह कहकर पिट रहे छात्र को बचाने सिक्युरिटी गार्ड से गुहार लगा रहा कि उसके पिता भी सीआरपीएफ में है…


सवाल यह उठ रहा कि आखिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करने कौन आये दिन इस तरह का प्रयोग कर रहा,,, क्या सीयू के जिम्मेदार अफसर यहाँ की व्यवस्था सम्हालने में असमर्थ है,,,

000

यूनिवर्सिटी कैंपस से ऐसे किसी वारदात की सूचना ही नही आई है।

उमेश उपाध्याय
एएसआई थाना कोनी

000



0 यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार रविवार की दरम्यानी रात क्या झगड़ा हुआ है।
00 विषय की जानकारी नही है, बच्चों के बीच विवाद हुआ है।
0 आप लोगो से कैम्पस की व्यवस्था क्यो नही सम्हल पा रही, नमाजकाण्ड, होली का दंगल लगातार इस तरह के मामले क्यो हो रहे है।
00 ऐसा नही है व्यवस्था सम्हलने वाली कोई बात नही है।
0 इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन क्या खड़म उठा रहा।
00 छात्रों की बैठक बुलाकर मामले की जानकारी ली जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
0 यूनिवर्सिटी में हुए वारदात की सूचना निकटतम थाने में क्यों नही दी गई।
00 छात्रों के बीच का सामान्य विवाद है ऐसी कोई बड़ी वारदात नही हुई, बैटक में जानकारी लेने के बाद इस सम्बंध में निर्णय लिया जाएगा।

अश्वनी दीक्षित
कुलसचिव, गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर( छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *