ब्रेकिंग

पुलिस की सह पर नशा बेच डॉन बनने की खुजाल, पिस्टल लहरा रील बनाने वालों का पुलिस ने कर दिया पिछवाड़ा लाल, बोलने लगे पुलिस हमारा बाप है

Spread the love

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस की सह पर चार पैसा कमाने के बाद डॉन की ठसक दिखा सोशल मीडिया पर पिस्टल लहरा धमकी देने वाले आरोपियों के सरकंडा पुलिस ने मार-मार लोर उपका दिया।

गिरफ्तार गएआरोपियों में लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक एयर गन, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और लुट्ट पांडेय की एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ रील बनाकर लोगों को धमकाते और भय का माहौल बनाते थे। ऐसे वीडियो के माध्यम से वे अपनी आपराधिक छवि स्थापित करने और समाज में असुरक्षा की भावना फैलाने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जमकर आवभगत की गई ऐसा बताया जा रहा।


पुलिस के मुताबिक, लुटू पाण्डेय पुलिस की सह पर नशे का कारोबार करता था औऱ एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहा था।
उसने अपने साथियों के साथ इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड कर एक हिस्ट्रीशीटर और कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी दी साइबर टीम ने जांच और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों को ट्रेस मर आरोपियों को धरदबोचा, गिरफ्तारी के बाद जैसा होता है लुटू पाण्डेय, शिवम मिश्रा और अन्य आरोपी इंस्टाग्राम पर बिलासपुर पुलिस से माफी मांगते  और नारे लगाते दिखे कि पुलिस हमारा बाप है गुंडागर्दी नही करेंगे  जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बिलासपुर पुलिस ने चेतावनी दे दी है कि नशे के कारोबार और सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *