ब्रेकिंग

दसे दशहरा बीसे दीवाली, बिल आय बाय साय बिजलीं कर रही आंख मिचौली, न आंधी न बारिश फिर ठप हो गई अरपापार की बिजलीं

Spread the love

0 नवरात्र के बाद दीवाली में भी अंधेरे के आसार
0 बिजलीं सुधार का पैसा डकार गए विभाग के करतार

बिलासपुर। न आंधी न बारिश रविवार शाम फिर बिजलीं ने छुट्टी मार दी नतीजतन अरपापार सड़क से लेकर घरों की बिजलीं ठप्प हो गई। पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहा।
करीब घण्टे घण्टे भर बार रात करीब सवा आठ बजे बिजलीं आई तब लोगो ने राहत की सांस ली। सवाल यह उठ रहा कि ये कैसा मेंटेनेंस किया जा रहा दिन में अलग- अलग इलाको की बिजलीं 4-4, 5-5 घण्टे बन्द करने के बाद आखिर शाम रात को बिना अंधड़ बारिश के बिजलीं क्यो ठप हो जा रही है।

करीब दो साल पूर्व तो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के खरतरअफसरों ने शहर के लाइन को डबल करने और डबल लाइन होने के बाद एक लाइन बन्द होनर या किसी कारण से बन्द करने पर दूसरे लाइन से बिजलीं सप्लाई का दावा किया था पर उन खरतर अफसरों का ये दावा भी लबार निकलां, सवाल यह उठ रहा कि जब डबल लाइन की सुविधा है तो एक झटके में पूरे अरपा पर की बिजलीं ठप कैसे हो गई।
स्मार्ट मीटर की अनाप शनाप बिलिंग के कारण घरो और संस्थानों का दो से तीन गुना बिजलीं बिल आने, बिजलीं डर में बढ़ोतरी और ऊपर से बिजलीं के सांय- सांय को लेकर जनाक्रोश भड़क रहा, आये दिन कभी बिजलीं दफ्तर फो कभी कलेक्ट्रेट घिर रहा, हलाकान लोगो ने सीएम हाउस के घेराव और प्रदर्शन का ऐलान कर रखा है, अकेले लापरवाह बिजलीं विभाग के जिम्मेदार अफसर विष्णुदेव सरकार की मट्टी पलित कर रहे पर सब सांय सांय है, सरकार को अपनी छवि तक का भान नही।
5 दिन बाद दीपो का 5 दिवसीय महापर्व दिवाली शुरू हो रहा जिसे दीपोत्सव भी कहा जाता है, पर कम्पनी के अफसरों को इसका भी कोई लिहाज नही… ऐसे में दीवाली में क्या और कैसे बिजलीं व्यवस्था दुरुस्त रहेगी इसको लेकर आमजनमानस बेहद चिंतित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *