ब्रेकिंग

कलेक्टर- एसपी कांफ्रेंस के बाद छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग का नया और बड़ा धमाका, फिर पचपेड़ी के हेड कांस्टेबल का भयादोहन कर पीड़ित की पत्नी से रिश्वत लेते वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री औरगृहमंत्री से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग का हाल- बेहाल है, आलम ये है कि लोग जमीन जायदाद गिरवी रखकर पुलिस वालों को रिश्वत देने विवश है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी के एक आरक्षक द्वारा फिर आबकारी एक्ट में फंसाने की और गुंडा बदमाश लिस्ट में नाम होने का हवाला दे भयादोहन कर रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। आरोपी हेड कांस्टेबल का नाम हरवेंद्र खूटे बताया जा रहा है।

बताया जा रहा कि आरोपित आरक्षक ने 2 लाख की डिमांड की थी। जिसे देने पीड़ित जोगी नायक को जमीन गिरवी रखकर 1 लाख 50 हजार रुपए देना पड़ा। आरक्षक पीड़ित के घर मे धमका है आरोप है कि पीड़ित की पत्नी उसे नोट की गड्डी दे रही जिसे वह बैठकर गिनते नजर आ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वाइरल हो रहा है… नोट की दूसरी गड्डी हाथ मे लिए महिला सिपाही के सामने खड़ी है।

ये है आरोप और मामला

मानिकचौरी के रहने वाले जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाया, जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ गुंडा-बदमाश का केस दर्ज होगा। साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा। मामले में टीआई की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे आरोप लग रहे है।

2 की डिमांड, 1.5 लाख में हुई डील

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की थी, जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 50 हजार रुपए में सौदा तय किया। उसका कहना है कि उसके पास पैसे थे नहीं, उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया। जिसके बाद आरक्षक को घर बुला कर पैसे दिए।

पीड़ित युवक ने वीडियो बना लगा दी वाट

बताया जा रहा कि पीड़ित जोगी नायक ने आरक्षक को 1 लाख 50 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया, वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है, जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है।

गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग-

पीड़ित जोगो नायक ने प्रदेश के गृहमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

ये है वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *