0 दावा था ट्रफिक व्यवस्था के निगरानी और सड़क पर होने वाले अपराधों पर नजर रखने का

0 कमांड सेंटर को हुआ मोतियाबिंद, भकारी भरम को कैचर चोरी करने वालो का डेढ़ माह बाद भी आता-पता नही

बिलासपुर। 173 करोड़ का आईटीएमएस(इंटेलीजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) फिर कटघरे में है, आय बांय सांय चालान भेजने के लिए बदनाम इस सिस्टम के कारण इस बार निगम के जोन कमिश्नर ने जोन क्रमांक 6 के काऊ कैचर की चोरी के लिए 22-25 साल से निगम में सेवा दे रहे टास्क कर्मी को बलि का बकरा बना उसकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की है, सवाल यह उठ रहा कि फिर क्या 173 करोड़ के पूरे शहर के सर्विलांस में होने के दावे को क्या मोतियाबिंद हो गया है। क्योकि दावा तो ये किया गया था कि पूरा शहर सर्विलांस पर है।

करीब पौने दो साल पूर्व तत्कालीन कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के हाथों टाटा कम्पनी द्वारा संचालित आईटीएमएस का बिलासपुर में लोकार्पण कराया गया था। तब दावा किया गया था कि बिलासपुर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर 523 कैमरे लगाए गए हैं, दावा था कि शहर के सड़को पर होने वाली गतिविधियों और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने का दावा किया गया था, पर सिस्टम का कैमरा मोतियाबिंद का शिकार हो गया, नतीजतन तोरवा जोन क्रमांक 6 के जॉन कमिश्नर ने 22-23 साल वे निगम में सेवा दे रहे टास्क कर्मी को बलि का बकरा बना उनकी सेवा समाप्ति के फरमान जारी कर दिया, जबकि एक बार फिर करोड़ो के आईटीएमएस का फेलियर सामने आया है।
ये किसकी विफलता–
इतना ही नही जोन कमिश्नर ने प्लेसमेंट ठेकेदार को पत्र भेजकर दो और वाहन चालकों को अन्यत्र ट्रांसफर कर उनकी जगह दूसरे ड्राइवर की मांग की है जो उनकी कार्यशैली को उजागर कर रहा।

0000
हा ये सही है कि जोन कार्यालय परिसर में वाहनों को खड़ी करने जगह नही है, लेकिन काऊ कैचर चोरी होने की जिम्मेदारी है किसकी ड्राइवर की न इसलिए ड्राइवर के सेवा समाप्ति के आदेश जारी किया गया है… बाकी से मतलब नही है…
मधुलिका सिंह
जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 6 तोरवा जोन बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

