
बिलासपुर,,, CU के हॉस्टलर छात्र कि हादसे में मौत का मामला तुल पकड़ने लगा है! NSUI ने मंगलवार को प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए… सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई और कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल के इस्तीफे की मांग की…


घटना के विरोध में NSUI ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में आंदोलित छात्रों का दल सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचा… तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गेट पर ही पुलिस बल लगाकर आंदोलित छात्रों को रोक दिया… आंदोलित छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर ही शांति पूर्वक धरना देकर प्रदर्शन किया… पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की रात्रि कालीन चमकायटिस का फंडा फिट रहा… इसके चलते हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी आंदोलन में शामिल नहीं हो सके… वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता लक्की मिश्रा ने कहा कि कि ये हादसा शरासर यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है! NSUI किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा… उन्होंने कहा कि NSUI का आंदोलन तब तक जारी रहेगा… जब तक सिक्यूरिटी सर्विस के संचालक पर कार्रवाई नहीं करती और जब तक कुलपति इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका ये आंदोलन जारी रहेगा… यूनिवर्सिटी को ऐसे कुलपति की आवश्यकता नहीं है! छात्र हित में काम करने वाले कुलपति की आवश्यकता है…!



