ब्रेकिंग

हॉस्टलर छात्र की हादसे में मौत से रोज मच रहा बवाल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन की हो रही जमकर फजीहत, अब एबीवीपी ने जंगी प्रदर्शन कर की न्याय की मांग

Spread the love

0 घटना के जिम्मेदार हॉस्टल वार्डन और चीफ सिक्युरिटी अफसर को निलंबित करने लगाए नारे
0 जिम्मेदार को ही ज्ञापन लेने भेजने से, भड़के आंदोलनकारी कहा शर्म करो

बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी विद्यार्थी की हादसे में मौत के बाद रोज घिर रहा है, जमकर फजीहत हो रही है, एनएसयूआई के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हादसे में मृत हास्टलर छात्र की मौत को लेकर सीयू में जमकर बवाल मचाया, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गेट बंद करा दिया, इससे उत्तेजित विद्यार्थियों ने शटर पर चढ़कर कुलपति बाहर आओ के नारे लगाए जिससे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, विद्यार्थोयो ने हॉस्टल वार्डन और चीफ सिक्युरिटी अफसर को निलंबित करने और उसी घटना के जिम्मेदार अफसर को ज्ञापन लेने भेजने पर नाराजगी जताते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बेशर्मी का आरोप लगाया।

विद्यार्थियों ने कहा कि न्याय ही मृत विद्यार्थी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बिहार का विद्यार्थी का ये विद्यार्थी यहाँ पढ़ने आया था उसकी लाश वापस जा रही ये बेहद शर्मनाक है, 21 को को वो लापता होता है दो दिन बाद यूनिवर्सिटी परिसर में ही उसकी लाश मिलती है, शर्म नाम की चीज नही है, मामले को दबाने कार्यक्रम कराये जा रहे, सही ढंग से मामले की जांच करा कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय यही मांग है। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी को लेकर भी सन्देह जताते हुए इसे केवल खानापूर्ति बताते हुए सवाल उठाया कि क्या ऐसे में न्याय होगा…

राशि मिश्रा, छात्रा
अविनाश तिवारी, छात्र नेता सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *