ब्रेकिंग

भाजपा दक्षिण मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान, डॉक्टर वकील सीए व्यवसायी बनाये गए सदस्य दिया गया विस्तार का टारगेट

Spread the love

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी गत 2 सितम्बर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर 10 करोड़ सदस्यों की एंट्री के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही है।
प्रदेश जिला मंडल शक्ति केंद्र इकाई केंद्र तक सभी को एक निश्चित मापदंड के अनुसार सामान्य सदस्यता नवीनीकरण एवं नए सदस्य बनाने टारगेट दिया गया है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रभारी क्षेत्रीय विधायक सांसद जनप्रतिनिधि एवं समस्त पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान के लिए पसीना बहा रहे।इस अभियान कस उद्देश्यआगामी संगठन इकाई केंद्र शक्ति केंद्र मंडल जिला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नवीनीकरण एवं बदलाव के लिए प्रयास करना है। 

सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बिलासपुर विधानसभा के 6 मंडल पदाधिकारियों को दो दो सौ सक्रिय सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया।

नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भाजपा दक्षिण मंडल के द्वारा सामाजिक एक्टिवेट पर्सन डॉक्टर, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायी, एवं पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बना उन्हें 50 50 सदस्यता का टारगेट दिया गया। दक्षिण मंडल में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, सेंट्रल बंगाली संगठन अध्यक्ष मानवेंद्र चटर्जी, सहजानंद सरस्वती भूमिहार समाज अध्यक्ष पाटलिपुत्र समिति के संरक्षक आरपी सिंह, डॉक्टर अशोक अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ, सीए ओम मोदी, व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन के सुनील सोंनथलीया, सुनील तुलसियान, श्याम जाजोदिया, विजय गुप्ता, संजय छापरिया, जवाहर सराफ,भाजपा पदाधिकारी मनीष गुप्ता, धीरेंद्र केसरवानी, श्रीमती आर विभाराव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आदि को सदस्यता टोली के भाजपा संगठन सदस्यता प्रभारी मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, राम साहू,अमित राठी के द्वारा पहुंच कर सक्रिय सदस्य बनाया गया। कहा जा रहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *