
बिलासपुर । उमस भरी गर्मी के बीच शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर जनाक्रोश पनपता जा रहा। इसके विरोध में जिला एवं कांग्रेस कमेटी ने दफ्तर के सामने ढोल ताशे बजाकर धरना प्रदर्शन किया और विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगा विद्युय व्यवस्था को टना-टन करने मांग की।

पूरी गर्मी भर शहर की चरमराई व्यवस्था को लेकर लोग हलाकान रहर विभाग के जिम्मेदार अफ़सर इसका निदान करने के बजाय बारिश का इंतजार करते रहे, आसाढ़ लग गया पर बारिश वैसी नही हुई पर विद्युत व्यवस्था नही सुधरी नतीजतन अब उमस भरी गर्मी में कभी रात तो कभी दिन बिजलीं ठप होने से कूलर पंखे बन्द होने के कारण लोग हलाकान है लोगो की तबीयत बिगड़ रही जनाक्रोश बढ़ता जा रहा। कांग्रेसजनों ने बिजली बंद होने के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज प्रभावित होने और लाइफ स्पोर्टिंग इक्यूपमेंट के भरोसे जी रहे मरीजो की जान के संकट और पानी सप्लाई में आ रही दिक्कतों, किसानों के पंप न चल पाने से प्रभावित हो रहे कृषि कार्य का हवाला द बेवजह बंद की जा रही बिजली को लेकर गम्भीर आरोप लगा तत्काल समस्या का निदान करने और निदान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
वही विभागीय अफसरों ने सफाई दी कि कटौती तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही, आंधी- बारिश और लोड बढ़ने के कारण फॉल्ट आ रहा, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 25, 2026रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!
UncategorizedAugust 25, 2026अभिव्यक्ति की आज़ादी ज्यादा या मान कम…? सीएम और डिप्टी सीएम द्वय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भड़के समर्थक आईडी धारक और कमेंट्स करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत…!
UncategorizedAugust 25, 2026नवनिर्मित बिलासपुर गौसेवा धाम परिसर का शुभारंभ 31 को, 4 दिवसीय गौ कथा होगा भव्य आयोजन…
UncategorizedAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में धाड़ से खुला 412 सिलेंडरों के गफलत का बड़का झोल, उपभोक्ताओं ने भी किया बखान, जारी प्रेस रिलीज में प्रशासन कन्फ्यूज…?



