ब्रेकिंग
BILASPURCHHATTISGARH

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा भक्ति का सैलाब,अरपा नदी में दिया विसर्जित करने पहुँचे श्रद्धालु, आस्था के दीप से जगमगाया छठघाट

बिलासपुर । बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अरपा में दिया विसर्जित करने श्रद्धालुओ की रेलमपेल रही। भीड़ इतनी की छठघाट-तोरवा पुल पर जाम लगा रहा। पूरे छठघाट परिसर में मेले सा माहौल रहा। जाम की सूचना पर पहुचा पुलिसबल ट्रेफिक व्यवस्था बनाने लगा रहा।


छठघाट में आतिशबाजी और भजन कीर्तन के बाद महिलाओं ने दीप जलाकर पूजन किया और दीप को नदी के पानी मे विसर्जित कर भगवान से अपने परिवार के सुख- समृद्धि की कामना की।


नदी में जलता दिया प्रवाहित कर महिलाओ ने यहाँ अक्षय वटवृक्ष की पूजा और परिक्रमा की।
जिससे सुबह 4 बजे से छठघाट में गहमागहमी और मेले का नजारा रहा। लोग दूर- दूर से ऑटो, कार और स्कूटी से कार्तिक माह के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में दिए विसर्जित करने पहुँचे थे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button