0 निराकरण शब्द नही पूरा खाखा सार्वजनिक किया जाए कैसे किया निराकरण
0 पारा 42 के पार फिर क्यो नौनिहालों की जान से खिलवाड़, क्यो गरियाबंद की महिला को खून से राष्ट्रपति को लिखनी पड़ रही चिट्ठी


बिलासपुर। खुली नजर क्या खेल दिखेगा दुनिया का, बन्द आँख से देख तमाशा दुनिया का। बिग बी के फ़िल्म का ये गीत सुशासन तिहार की एक बानगी है। जमीन सम्बन्धी मामले में संरक्षित प्रजाति की महिला को राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखना पड़ रहा कि उसकी जमीन दबंगो से वापस दिलाई जाए। 42- 43 डिग्री सेल्सियस तापमान की तपिश से बच्चों को बचाने संगठनों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन देना पड़ रहा कि इससे बच्चो की सेहत बिगड़ेगी।
इससे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि सुशासन तिहार के दौरान आये 15 हजार आवेदनों का निराकरण करना बताया जा रहा। यदि इस सुशासनी त्योहार से लोगो की समस्या का वाकई में निराकरण हो रहा तो अच्छा है।

पर सवाल यह उठ रहा कि दर्जनों विभाग है, लाखो अधिकारी कर्मचारी है इसके बावजूद प्रदेश भर से पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 4 दिन में 17 लाख 47 हजार 218 लोग सरकार को समस्याओं के आवेदन दे रहे तो फिर ये सरकारी अमला कर क्या रहा। फिर इन्हें किस काम के लिए हर माह करोड़ो में वेतन दिए जा रहे है। क्यो सरकार को लोगों की समस्याओं को जानने के लिए सुशासन तिहार का आयोजन करना पड़ रहा। क्यो उनसे आवेदन मंगाए जा रहे है।
सरकार को चाहिए कि एक-एक विभाग के आवेदनों की छटनी कराकर विभाग के जिम्मेदार अफसरों से जवाब तलब किया जाए कि ये स्थिति क्यो वे और उनका अमला आखिर क्या कर रहा।

आमतौर पर सरकारे इस तरह के आयोजन इस बात का पता लगाने करती है कि जनता के बीच सरकार की छबि कैसी है, सरकारी विभागों में उनके कामकाज हो रहे या नही सरकारी मशीनरी कैसे काम कर रही है, कही तनखैया अफसर और कर्मचारी उनकी छवि तो खराब नही कर रहै। अब ये सरकार तय करे कि 4 दिन में आये साढ़े 17 लाख आवेदनो के सुशासनी दाग क्या अच्छे है।

जरूरत इस बात की है कि जनभागीदारी समिति का गठन कर एक-एक आवेदनों की स्क्रूटनी की जाए, जिन लोगो की समस्यायों का निराकरण करने का दावा किया जा रहा उनके नाम, किस समस्या के लिए आवेदन किया गया, और उनकी समस्या का क्या और कैसे निराकरण किया गया आवेदक का मोबाइल नम्बर की सूची कलेक्ट्रेट के बोर्ड में चस्पा की जाय ताकि ये जाहिर हो कि सचमुच उनकी समस्याओं का समाधान करना बताया जा रहा वह सही है या सरकारी शब्द निराकरण लिख कर मामले को टरका दिया गया। क्यो कि सवाल सरकार की साख का है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

