
बिलासपुरः ब्राह्मण समुदाय के युवा खिलाड़ियों के बीच खेल और एकता को बढ़ावा देने ब्राह्मण प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई टीमें भाग ले रही हैं, आयोजन पूर्व टीशर्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया।

टीम के संचालक ऋषभ शर्मा ने टीम को सशक्त बनाने खिलाड़ियों को रणनीतिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर टीम के खिलाड़ी और ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।



