
बिलासपुर। दुर्भाग्य है बिलासपुर के मतदाताओं का उनके जनप्रतिनिधि चुनाव जीतते ही सेवक से मालिक बन जा रहे। अफसर और नेता विकास तो दूर मच्छर के दंश से तक आमजन को बचाने में नाकाम है। फॉगिंग हो रहा पर सिर्फ वीआईपी बंगलो में आमजन को तो मच्छर खजवाते तक काट रहे। गोड़पारिहा सभापति भी मच्छरों के दंश से हलाकान है,।


वे कह रहे मच्छरों ने जीना मुहाल कर रखा है, निगम आयुक्त और निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेज आमजनमानस को मच्छरों के दंश से बचाने किये जा रहे उपाय और उपायों की अद्यतन स्थिति और खर्चे का पूरा ब्यौरा मांग शहरवासियों को मच्छरों के दंश से निजात दिलाने ठोस पहल होनी चाहिए।



