ब्रेकिंग

नगर निगम की एमआईसी की बैठक में मचा बवाल,भवन शाखा अधिकारी पर बिफरे सभापति, कहा सरासर झूठ बोल रहे किसी का डर भय तक नही, अभी वही से आ रहा कोई करवाई नही हुई

Spread the love


0 मामला चार माह पूर्व बताए गए अतिक्रमण के सम्बंध में झूठी जानकारी देने का
0 लगाया अतिक्रमणकारियों से मिली भगत करने आरोप

बिलासपुर। नगर निगम की एमआईसी की बैठक में तब हंगामा मच गया जब सभापति ने भवन शाखा अधिकारी को फटकार लगाई कि झूठ बोलते हो। किसी का डर भय ही नही है मैं अभी वही से आ रहा कोई कार्रवाई नही की गई है।
वाकया शुक्रवार को विकास भवन के दृष्टि सभाकक्ष में हुई एमआईसी की बैठक का है। दरअसल 3-4 माह पूर्व उन्होंने अपने वार्ड के एक अतिक्रमण को हटाने कहा था। जो आज तक नही हटाया गया। बैठक में इसी बात को लेकर सभापति ने नाराजगी जताई । उन्होंने कहा कि पता नही भवन शाखा अधिकारी किसके कह के पर कार्रवाई रोक रहे लोगो मे उस अतिक्रमण को लेकर आक्रोश है, चुनाव का समय आ गया अब कार्रवाई करेंगे तो हिन्दू मुस्लिम का मामला गरमा जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के अफसर बेलगाम हो गए है उन्हें न तो जनप्रतिनिधियों का डर है न अपने उच्चाधिकारियों का कुछ भी बताने और पूछने पर काम होना बताया देते है मौके पर कुछ नही हुआ रहता ऐसे में जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन की छबि खराब होती है।

आई बारात तो लगी… जैसे हालात


निगम के अफसरों और जनप्रतिनिधियों की स्थिति आई बरात तो लगी… जैसे है इतने दिन किसी ने चिंता नही की अब जब निगम के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी और आचार संहिता की सुगबुगाहट हुई तोनिगम चुनाव के पहले सामान्य सभा के लिए एमआईसी की बैठक कर 90 एजेन्डों पर चर्चा की गई।

कमिश्नर ने खत्म कराई बैठक
सभापति को गुस्से से तमतमाये देख माहौल को भांपकर निगम आयुक्त ने बैठक को तत्काल खत्म करा माहौल को शांत कराने प्रयास किया।


फिर बोले सॉरी


बैठक के बाद विकास भवन के बाहर सभापति ने सहज होते हुए बैठक में अपने उत्तेजित व्यवहार को लेकर सभी से क्षमा याचना करते हुए सभी से सॉरी कहा और बोले कि झूठ बर्दाश्त नही होता इसलिए वे गुस्से से बेकाबू हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *