ब्रेकिंग

5 सूत्रीय जनहित की मांग को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय का घेराव 27 को, जंगी प्रदर्शन में शामिल होंगे कांग्रेसी और अनुषांगिग संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता

Spread the love

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले की बदहाल सड़को, बिजलीं बिल के नाम पर मची खुली लूट, धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों को हो रही परेशानी, सिर्फ बिलासपुर जिले में छोटे जमीन की रजिस्ट्री पर अघोषित रोक व भूमि – भवन की रजिस्ट्री दरों में बेतहाशा वृद्धि
और गरीबों के बरसों पुराने झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाने के प्रशासन की चेतावनी के विरोध में 27 नवम्बर को जंगी प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षविजय केशरवानी व जिला समन्वयक जगदीश कौशिक के नाम से जारी विज्ञप्ति में
इन निर्णयों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां बता गुरुवार 27 नवंबर को 12 बजे कांग्रेस भवन से एकजुट होकर जंगी प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय के घेराव की बात।कही। _*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *