

बिलासपुर,,, नगर निगम बिलासपुर में एल्डरमैन नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा नेता योगेश बोले ने शुक्रवार को नगर विधायक अमर अग्रवाल से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया… इस दौरान उन्होंने संगठन और पार्टी नेतृत्व का भी धन्यवाद ज्ञापित किया…


योगेश बोले ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है! उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे… उन्होंने कहा कि नगर निगम में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे…

वहीं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही… उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है! कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें और विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान दें…

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शहर के विकास, संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई… इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे….



