ब्रेकिंग

करोड़ों का हैप्पी स्ट्रीट पड़ा बदहाल दंगल बॉय और बेबिया आए दिन मचा रहे धमाल…

Spread the love

00 लाइट फव्वारे सब पड़े ठप, छाया अंधेरा…

00 बदमाशों और नशेडियों का अड्डा बना पूरा परिसर…

बिलासपुर,,,,  अरपा तट पर शनिचरी- चाँटीडीह रपटा के बगल में करोड़ो की लागत से विकसित और तामझाम व बड़े- बड़े दावों के साथ उद्घाटित हैप्पी स्ट्रीट कबाड़ गंज में तब्दील और शहरवासियों के लिए जंजाल बन गया है!

लाइट फव्वारा सब ठप है! पूरा परिसर नशेड़ियों के अड्डे और बदमाशों के दनादन के लिए चर्चित है! जहां कभी युवाओं तो कभी युवतियों का दंगल हो रहा है!


पूरा परिसर असत व्यस्त पड़ा है! गंदगी अटी पड़ी है! साफ सफाई का अभाव है! लाइट, फव्वारे, सब ठप पड़े है! परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण संभ्रांत परिवार के लोगो का यहां आनाजाना ही बंद हो गया है!

पहले यहां लोग परिवार के साथ सुकून का पल बिताने जाते थे! सुबह शाम वॉक पर आने वालो की संख्या भी अच्छी भली थी!

पर यहां आए दिन होने वाले नशाखोरी और दंगल के बाद यह परिसर वीरान पड़ा है! निगम प्रशासन ने यहां के माहौल को बेहतर बनाने और बेरोजगारों को रोजगार देने 10 गुमटियां भी बनवाई थी!

पर सारी गुमटियां बंद पड़ी है! पूरा परिसर वीरान और अंधेरा पड़ा है! सीसीटीवी कैमरे भी ठप पड़े है!




CGDNA की टिम ने शनिवार को यहां के चौकीदार और आम नागरिकों से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे है!

बाइट,,, सूरज यादव रहवासी
बाइट,,, विक्की मानिकपुरी रहवासी
बाइट,,, अजय यादव सुबह मॉर्निंग वॉक पर आने वाले
बाइट,,, सैयद शकीर अली हैप्पी स्ट्रीट चौकीदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *