अटल यूनिवर्सिटी में टेंडर खुलने से पहले ही (डोम) टेंट का काम शुरू!—नियमों को ठेंगा, जिम्मेदार चुप…

बिलासपुर,,,, जिले के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं! जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में लगने वाले डोम/टेंट से संबंधित कार्य टेंडर खुलने से पहले ही शुरू कर दिया गया! यह पूरा मामला न केवल वित्तीय नियमों की अनदेखी दिखाता है! बल्कि पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है!


सूत्रों के अनुसार, जिन कार्यों के लिए सामान्यतः तकनीकी और वित्तीय निविदाएँ खुलने, जाँच होने और आदेश जारी होने की प्रक्रिया होती है! उसमें यहाँ सीधे काम शुरू करा दिया गया! इससे यह संदेह और गहरा हो गया है! कि या तो ठेकेदार को पहले से ही “फिक्स” किया गया था! या फिर पूरी प्रक्रिया महज़ औपचारिकता भर थी!

विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछे जाने पर कोई भी अधिकारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं दिखा! वहीं छात्रों और कर्मचारियों में इस मनमानी को लेकर नाराज़गी देखी गई! उनका कहना है! कि जब उच्च शिक्षण संस्थान ही नियमों को ताक पर रख देंगे तो आम जनता किससे उम्मीद करे?

अब देखना यह है! कि क्या इस प्रकरण में कोई जाँच बैठाई जाएगी या फिर यह मामला भी अन्य विवादों की तरह धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला जाएगा! विश्वविद्यालय की छवि पर पड़े दाग को हटाने के लिए त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की आवश्यकता है!




