
बिलासपुर। नेत्रहीन को पता बताओ घर तक पहुचाने जाओ ये हाल है न्यायधानी के नगर निगम का। सीजीडीएनए की टीम ने कछार के बजाय ऐतिहासिक विसर्जन स्थल जूनाबिलासपुर पचरीघाट के पास नदी तट पर ठेका कम्पनी की गाड़ियों के डंप कचरे की खबर प्रसारित की, जोन कमिश्नर को अवगत कराया उन्होंने दिखवाने की बात कही और संवेदनशीलता दिखाते हुए रविवार को मौके पर अमला भी भेज दिया, पर ये क्या अमला और एक्सीवेटर निगम का और डंपर ठेका कम्पनी का ऐसी खुली बेगारी। तभी तो कहावत है कि निगम के अफसरों और दीगर प्रांत की ठेका कम्पनियों का गठजोड़ देखना हो तो चले आइए बिलासपुर…
सीजीडीएनए न्यूज़ ने शनिवार को गाड़ी वाला आया चल कचरा निकाल शीर्षक के साथ खबर प्रसारित कर निगम के जिम्मेदार अफसरों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया


कि कैसे ठेका कम्पनी द्वारा डंपिंग यार्ड कछार के बजाय डीजल-पेट्रोल का गफलत करने शहर के अंदर ही सुनसान इलाको में कचरा डंप किया जा रहा।
इसको लेकर जोन क्रमांक 5 देवकीनन्दन जोन कार्यालय के जोन कमिश्नर और निगम के हेल्थ अफसर प्रवेश कश्यप से चर्चा कर जानना चाहा कि ये क्या हो रहा कछार के बजाय कचरा जूनाबिलासपुर नदी तट पर क्यो डंप कराया जा रहा, उन्होंने कहा कि सीजीडीएनए की खबर से ये मामला उनके संज्ञान में आया है वे इसे दिखवा लेते है। दूसरे दिन शनिवार को निगम का एक्सीवेटर और अमला मौके पर पहुँचा कुछ देर बाद ठेका कम्पनी रामकी एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन का डंपर भी मौके पर पहुँच गया। इसके बाद निगम और ठेका कंपनी के संयुक्त अमले और संसाधन से यहाँ फैले बदबूदार कचरे का उठाव कराया गया।

इन तस्वीरों ने एक बार फिर निगम के अमले और संसाधन से ठेका कम्पनी के बेगारी और अफसरों व ठेका कम्पनी के गंठजोड़ की पोल खोलकर रख दी,,, जिसे अफसर अब तक यह कहकर नकारते आ रहे थे कि ये कचरा नही ये तो नाले- नालियों का मलबा है…
अब नागरिक देखेंगे कि निगम प्रशासन इस मामले में किसके खिलाफ और क्या कार्रवाई करता है….
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…
UncategorizedJuly 13, 2026सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…
UncategorizedJuly 13, 2026तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…
UncategorizedJuly 12, 2026आखिर वो कौन सी ताकत है जो जोन अध्यक्ष की शिकायत और सदन में मामला उठने के बाद चबूतरे पर दुकान तनवा रहा, मामला व्यापार विहार में सब्जी बेचने के लिए आबंटित चबूतरे पर अवैध निर्माण का…

