ब्रेकिंग

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे पर युवती से छेड़खानी का आरोप, अपराध दर्ज आरोपी फरार

Spread the love

बिलासपुर। तखतपुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष के पुत्र के खिलाफ महिला एकाउंटेंट के साथ छेड़खानी के मामले में तखतपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
आरोप है कि पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे युवा व्यवसायी ने अपने ही कार्यालय के लेखापाल के साथ छेड़खानी की, और बवाल मचने पर मामले को शांत करने कोशोष की। पर बात नही बनी युवती के घरवालों ने इस बात का पता चलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई,
थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की रिपोर्ट पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष के पुत्र ज्ञानदीप पाण्डेय उर्फ ज्ञानू के खिलाफ धारा 74 बीएनएस, 351, 2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। अपराध दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपी फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *