ब्रेकिंग

गरबा के आयोजको पर चला जीएसटी का हथौड़ा, कांग्रेस नेता आशीष अवस्थी और करुणा ग्रुप समेत बड़े आयोजकों को नोटिस से मचा हड़कंप

Spread the love

0 7 दिन के अंदर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने निर्देश

0 पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बिलासपुर मीडिया की खबरों के बाद जागे जीएसटी विभाग ने न्यायधानी में नवरात्र पर्व के दौरान गरबा के नाम पर किये गए करोड़ों के व्यावसायिक उत्सव के आयोजन पर कांग्रेस नेता आशीष अवस्थी और करुणा ग्रुप समेत बड़े आयोजकों को नोटिस थमा 7 दिन के अंदर आय- व्यय के ब्योरा प्रस्तुत करने निर्देश दिया है। साथ ही ऐसा न करने पर पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आरोप है कि इन आयोजको ने इस धार्मिक और पारम्परिक आयोजन के नाम पर टिकट, पास और स्पॉन्सरशिप से मोटी कमाई की है, जिससे  5 से 10 करोड के टैक्स के चोरी  का अनुमान है।

बताया जा रहा कि नवरात्र के चौथे दिन जीएसटी विभाग से जारी इस आशय के नोटिस से आयोजकों में हड़कंप मचा है। बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान समेत कई स्थानों पर गरबा के बड़े- बड़े पंडाल सजे थे, स्पॉन्सरशिप करने वाली कम्पनियों, बिल्डरों, व्यवसायिक संस्थाओं के बड़े – बड़े बैनर लगाए गए, सेलिब्रिटी बुलाये गए 4-4 ,5-5 हजार के पास भीड़ के रेलमपेल के कारण 2-2 लाख रुपये तक बिकने की खबरे भी आई, विभाग ने अपने नोटिस में कहा है कि गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन अब कमर्शियल बिजनेस बन चुके हैं, लिहाजा इन पर टैक्स लगेगा। अचानक नोटिस आने से छोटे – बड़े सब हड़बड़ा गए है, और प्रमाणों को ठिकाने लगा बचने एड़ी चोटी का जोर लगा रहे ताकि इस संकट से उबर सके।


टैक्स के साथ साइंस कॉलेज मैदान के आयोजन पर देर रात तक अश्लील गाने बजने और ध्वनि प्रदूषण के भी गंभीर आरोप हैं, जितनी भीड़ मैदान के अंदर जुटी थी उससे कई गुना भीड़ बाहर सड़क तक जुटी रही, भीड़ को नियंत्रित करने आयोजको ने दर्जनों बाउंसर भी लगाए थे उनका खर्च अलग।

क्या होगा उपहारों का

आयोजको ने पास की बिक्री पर उपहारों की बौछार का भी दावा किया था पर जीएसटी के राडार पर आने के बाद अब उपहारों का क्या होगा इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *