
बिलासपुर। राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित नवनियुक्त जिलाध्यक्षो की बैठक में धान खरीदी में अनियमितता, जमीनो के गाइडलाइन दर, अनाप -शनाप बिजलीं बिल एसआईआर और सरकार के जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देने का मुद्दा छाया रहा।
राजीव भवन में आयोजित बैठक के आरंभ में परिचय सत्र हुआ जिसमें मंचस्थ नेताओ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रभारी विजय जांगिड़ और जरिता मैडम, पूर्व मंत्री ड़ॉ शिव डहरिया और पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के समक्ष प्रदेशभर के जिला और शहर अध्यक्षो ने अपना परिचय दिया।


परिचय सत्र के बाद मंचस्थ नेताओ ने नवनियुक्त अध्यक्षो को कहा कि कांग्रेस गरीबो और किसानों के साथ है, धान खरीदी में जिस तरह की अनियमितताएं और किसानों को परेशानी हो रही ये किसी से छिपी नही है, इसलिए पहला अटैक धान खरीदी को अव्यवस्था पर पूरी ताकत से करे किसानों की आवाज बनकर कहा जाए ऐसा काम करे, वही जमीनों के गाइडलाइन पर कहा कि गरीबो को आवास देने का दावा करने वाली सरकार न तो गरीबो को घर दे पा रही और न ही उनके घर का सपना पूरा होने दे रही है, ले देकर वे अपने जीवनभर की पूंजी लगा 10- 20 लॉयक जुटा रहे तो इतने में केवल 1000-1200 फुट जमीन आ रही घर कहा से बनाये ये टेंशन था ऊपर से 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री को बेन कर ढिया गया ऐसे में उनके खुद घरों के सपने का भट्ठा बैठ रहा।

बिजलीं बिल और बिजलीं कि स्थिति से पूरा प्रदेश परेशान है, पहले बिल से राहत देने सीएफएल लगाने सन्देश दिया, फिर खपत और बचत का हवाला दे एलईडी लाइटे लगाने कहा गया पब्लिक ने वो भी किया, वही घर है वही उपकरण फिर भी बिजलीं का भारी भरकम बिल से लोगो मे आक्रोश है, हमारी सरकार ने जो बिजलीं बिल हाफ की सुविधा दी थी वो भी चीन लिया, इज़के अलावा एसआईआर और 14 दिसम्बर को इसको लेकर दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन को लेकर खड़े बड़े संकट को लेकर भी आगाह किया गया कि कैसे करेंगे फ्लाइट बन्द है, ट्रेनों में रेलमपेल है ऐसे में कार्यकर्ताओं को ले जाने अभी से व्यवस्था बनाए ले सबको ताकत दिखाना है, नेताओ ने सबको साथ लेकर चलने, संगठन को प्रभावी और मजबूत बनाने की बात कही।
प्रशिक्षण सत्र को लेकर भी हुई चर्चा
इस बैठक में 10 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को लेकर भी चर्चा हुई कि सत्र 4- 5 दिन का हो सकता है, तैयारी रखे एआईसीसी से डेट तय होते ही इसकी तैयारी के लिए पीसीसी स्थल तय कर ले ताकि आयोजन व्यवस्थित ढंग से हो सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…
UncategorizedAugust 15, 2026न्यायधानी, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में रहा अव्यवस्था का माहौल, बैठने की जगह तक नही भड़के नेता जमकर हुई चिल्लाचोट…
UncategorizedAugust 15, 2026आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी चौक पर दिशा मंच का शानदार आयोजन, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि कैंडल जला लगाए देश भक्ति के नारे…
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…



