
बिलासपुर। विद्यानगर निवासी कृषि विभाग के मुख्य लिपिक कृष्णचंद्र पाण्डेय (कृष्णी ) डंगनिया वाले का 85 वर्ष की उम्र में सोमवार 15 दिसम्बर की रात निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास साईं होम्स विद्यानगर से दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी, अंतिम संस्कार सरकंडा मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अंशुमान व अम्बरीश पाण्डेय के पिता थे।




