ब्रेकिंग

अन्तरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिलासपुर विद्युत क्षेत्र रहा चैंपियन, कार्यपालक निदेशक अम्बस्थ ने कहा मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक

Spread the love

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड द्वारा अम्बिकापुर में आयोजित अन्तरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिलासपुर विद्युत क्षेत्र की टीम चैंपियन रही।

इस प्रतियोगिता में पॉवर कंपनी की 10 टीमों ने हिस्सा लिया बिलासपुर की शतरंज टीम ने सभी टीमों को पीछे छोडते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम ने कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर उन्हे विजेता ट्राफी भेंट की। इस उपलब्धि पर बिलासपुर विद्युत क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल आवश्यक है, लगातार खेल गतिविधियों से जुडे रहना मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होता है।
इस अवसर पर श्री अम्बस्थ ने पॉवर कंपनी के नेशनल टीम में चयनित होने वाले खिलाडी व्ही.के. खांडेकर, कुलदीप राठौर, डी.पी. तिवारी टीम के अन्य सदस्य स्वाति मरावी एवं टीम के अन्य सदस्य विनोद पटेल, स्मिता सोनी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगडे, स्मिता सूर्यवंशी, कार्यपालन अभियंता पी.व्ही.एस. राजकुमार आनंददेव तिवारी व रामकुमार साहू मौजूद रहे।
यह जानकारी कम्पनी के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार माथुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *