ब्रेकिंग

हाईवे पेट्रोलिंग का नाम, बृहस्पति बाजार में आराम

Spread the love

बिलासपुर। भला बताइए तो बृहस्पति बाजार में कौन सा हाइवे है और यदि नही है तो ट्रैफिक विभाग के हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी बृहस्पति बाजार में क्यो खड़ी है।
ट्रैफिक पुलिस की यह टेक्निक समझ मे नही आ रही है। सीजीडीएनए की टीम ने वाहन के सामने खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवान से जब ये सवाल किया तो वह मुझे कुछ नही पता कहकर मौके से नदारद हो गया।सवाल यह उठ रहा कि आखिर इसके पीछे फ़ंडा है क्या । क्या डीजल की खपत कम दिखाने के लिए ऐसा किया जा रहा। या और कोई वजह है।


क्योकि ये गाड़ी तो हाइवे में दुर्घटनाओ को नियंत्रित कर आमजनमानस की जान बचाने के प्रयास और हादसे में घायल लोगो को त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए है। फिर बृहस्पति बाजार में इस गाड़ी और इसमे ड्यूटी करने वाले जवानों का क्या काम है। ऐसे में यदि हाइवे में कोई अनहोनी होगी तो फिर उन्हें मदद कौन पहुचायेगा ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *