ब्रेकिंग

कांग्रेस के शपथ समारोह के दौरान खुलकर सामने आई गुटबाजी, एक दूसरे पर चलाये तीर, किसी ने कहा डंडा चलाने का अधिकार भी मिले, तो किसी ने दी अखबारी शेर बनने के बजाय धरातल में काम दिखाने नसीहत, खूब मची फजीहत

Spread the love

0 वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई माउथ फायरिंग, सब सन्न

0 चमचागिरी के बाद बिलासपर से फिर बमचक संदेश

बिलासपुर/ बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी नवनियुक्त जिला शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षो के शपथ समारोह में स्थानीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और बड़े नेताओं की मौजूदगी में एक दूसरे के खिलाफ सरेआम भड़ास निकाली। वही नए शहर अध्यक्ष ने भी सख्त तेवर दिखाए कि अब ये सब नही चलेगा।

नेता छोटा हो या बड़ा चाहे कोई भी हो जो अनुशासन की सीमा लांघेगा जो कांग्रेस की विचारधारा के अगेंस्ट जाएगा उस पर अनुशासन का डंडा वे चलाएंगे ही।


कांग्रेस भवन में आयोजित शपथ समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने जहां मंचस्थ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह कहकर खलबली मचा दी कि जब चुनाव का समय आता है नेताओ के कार्य व्यवहार और भाषा में बदलाव आ जाता है,

कांग्रेसी ही कांग्रेसी को हराते है। केवल कांग्रेस अध्यक्ष का पद ही नही अनुशासन बिगाड़ने वालो के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार भी दिया जाना चाहिए तभी पार्टी संगठन में अनुशासन होगा नही तो यही हाल रहेगा।


वहीं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिना नाम लिए पूर्व जिलाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नसीहत दी कि अखबारों की सुर्खियों में बने रहने से कोई नेता नही बन जाता, कार्यकर्ताओ को जोड़े संगठित कर पार्टी के लिए काम करे पेपर के पीछे न जाये सीनियर नेता सब देख रहे उन्हें उनके अच्छे काम का सुखद परिणाम मिलेगा ही,,,


मंच पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *