
बिलासपुर। रायगढ़/ रायगढ़ जिले के तमनार में कोयला खनन के लिए ग्रामीणों और आदिवासियों को उनके जंगलो और जमीन से जबरन विस्थापितकरने का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ियो को आग के हवाले कर दिया और पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला, इसका एक शर्मनाक वीडियो भी वायरल हो रहा जिसमे ग्रामीण छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला थानेदार को घसीटकर लात घूसों से मार रहे है और थानेदार अपनी जान बचाने बेबस होकर हाथ जोड़ रही है। इस झड़प में 8 लोग जख्मी हुए हैं. हालात के को काबू में करने भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
तमनार इलाके के 14 गावो के सैकड़ो ग्रामीण पिछले 15 दिनों से कोल खदान के विरोध मेंधौराभाठा गांव के एक चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तमनार इलाके के गैरे पेल्मा सेक्टर-I में एक स्टील प्लांट को जो जमीन अलॉट किया गया है उसे वापस लिया जाए, वो खदान नहीं खोलने देंगे. प्रदर्शनकारी प्रस्तावित खनन प्रोजेक्ट को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं, ग्रामीणों का आरोप है को जनसुनवाई में खुल्ला विरोध के बाद भी इसे मंजूरी दे दी गई।



हालात शनिवार तब बेकाबू हुआ जब सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से खदेड़ने की कोशिश की, भड़के ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा- दौड़ाकर मारा पत्थरबाजी होने लगी. भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने एक पुलिस गाड़ी, बस, कार समेत कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर जमकर पथराव कर दिया जिससे पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा, प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवान और ग्रामीण जख्मी हुए हैं.
इस दौरान एक मार्मिक तस्वीर भी सामने आई है जिसमे
महिलाओं की टोली तमनार पुलिस स्टेशन की प्रभारी को चारों तरफ से घेरकर लात घुसे और लाठी बरसाते नजर आ रही वे हाथ जोड़कर अपनी जान बचाने गुहार लगा रही है। कुछ लोग बीच बचाव करते भी दिख रहे।
उग्र भीड़ द्वारा आगजनी और पुलिस बल पर हमले की खबर के बाद एसपी दिव्यांग पटेल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वारदात के बाद जिला पुलिसबल मौके पर हालात को काबू करने दम लगा रहा है।
हिंसक झड़प की खबर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार और पुलिस को कोसते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यजनक घटना सरकार की हठधर्मिता जिम्मेदार है.” सरकार कोयला खनन के लिए ग्रामीणों और आदिवासियों को उनके जंगलों और जमीन से जबरन विस्थापित कर रही है. उन्होंने कहा कि ”तमनार के गैरे पेल्मा सेक्टर-I में कोल ब्लॉक के कथित जबरन आवंटन और एक “फर्जी” पब्लिक हियरिंग का विरोध कर रहे ग्रामीणों और आदिवासियों पर उद्योगपतियों के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जवाबी कार्रवाई की.” बैज ने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार के रवैये ने उनको उकसाया जिसके कारण यह अनहोनी हुई।


Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*
UncategorizedMarch 20, 2026लगातार कार्रवाई के बाद भी भृष्टाचारियो में नही खौफ, एसीबी ने फिर जांजगीर में की कार्रवाई, नगर पंचायत के लेखापाल और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जेई,एई समेत 4 आरोपी रिश्वत कांड में गिरफ्तार
UncategorizedMarch 20, 2026इष्टदेव श्री झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस पर सिंधी समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्कूटर रैली निकाल दिया समाजिक एकता का संदेश…

