
0 शनिचरी के खंडहर अपना मार्केट, नूतन चौक और मंगला धुरीपारा के कब्रिस्तान की जमीन के लीज के लिए रिहर्सल तेज

0 निगम एक्ट में स्प्ष्ट प्रावधान फिर भी जनप्रतिनिधि के भाई भतीजे कर रहे ठेके का काम
बिलासपुर/ नगर निगम की एमआईसी में अफसरों की खिंचाई और नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं कुछ और नही निजी स्वार्थ का झगड़ा है। किसी को जनता और शहर की समस्याओं से मतलब नही है, कोई ठेका हथियाने तो कोई लीज की जमीन हथियाने हाय तौबा मचा रहे… नतीजतन गाली गलौज मारपीट छोड़ सब हुआ।
मंगलवार को नगर निगम की एमआईसी की बैठक इतनी हंगामेदार और विवादास्पद रही कि नए निगम आयुक्त भी सन्न रह गए। 5 साल के बनवास के बाद पुनः ट्रिपल इंजन की सरकार क्या बनी सब अपने अपने जुगाड़ में लग गए, कोई नया ठेकेदार भांजी न मारे इसलिए अनुभव का रोड़ा अटकाने का प्रयास किया गया जिसको लेकर बमचक मचा रहा, इसके अलावा प्रोटोकॉल, जोन – 2 तिफरा- सिरगिट्टी जोन से कबाड़ चोरी, राजस्व विभाग की वसूली के राशि के गबन का मामला छाया रहा।
बताया जा रहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आपस मर सांठगांठ कर जमीनों को हथियाने का खेल चल रहा, ज्वाली नाले के किनारे की जमीन के खेल के बाद अब शनिचरी बाज़ार मछली मार्केट के सामने खंडहर मे तब्दील अपना मार्केट, मंगला धुरीपारा में कब्रिस्तान की विवादित जमीन, सरकण्डा नूतन चौक के तोड़े गए निर्माण पर फिर से निर्माण कराने कागज पाथर चलने लगे… सबका अपना अपना गुप्त एजेंडा है…।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



