

बिलासपुर ,,,, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुंआ में शादी समारोह के दौरान डीजे में नाचने को लेकर बारातियों और गांव के युवकों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और हिंसक झड़प की खबर है, इस वारदात में घायल दो ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि ग्राम मोढ़े से बारात कुंआ गांव पहुंची थी। जहा डीजे की धुन पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर गांव के युवाओं और बरातियों के बीच कहा कहासुनी फिर हाथापाई हुई देखते ही देखते विवाद भड़का और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित भीड़ ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा अफरा-तफरी मच गई भयभीत चीखते- चिल्लाते बाराती जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

जब इससे भी गुस्सा शांत नही हुआ तो भीड़ ने बाराती गाड़ियों पर जमकर ईंट, पत्थर और लाठियां बरसा गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले।
सूचना पर दलबल समेत पहुँचे टीआई विवेक पाण्डेय और उनकी टीम ने किसी तरह ग्रामीणों समझाकर और कानूनी कार्रवाई का हवाला दे हालात को काबू कर वारदात में गम्भीर घायल विनय पटेल और पंकज पटेल को अस्पताल रवाना किया। मामले के शांत होने के बाद पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है, वारदात में शामिल लोगों की जानकारी जुटा आगे की कार्रवाई की जाएगी।,



