

बिलासपुर / सोमवार को ट्रैफिक थाने के सामने 10 हजार का चालान कटने वे व्यथित होकर रो रही छाती पीट रही महिलाओ के वायरल वीडियो से पूरे छत्तीसगढ़ में कोहराम मच गया है। सरकार महिला शक्तिकरण, महतारी वंदन और बेटी पढाव बेटी बचाओ का नारा बुलंद कर रही और महिलाएं मासूम बच्चे के साथ बीच सड़क पर रोना पीटना मचा रही,,, इसको लेकर CGDNA की टीम ने मंगलवार को अधिवक्ता, सीनियर जर्नलिस्ट और भाजपा नेता एल्डरमेन से चर्चा की,,, सभी ने कहा कि ट्रेफिक नियम का पालन कराने सख्ती जरूरी है पर चालान की भारी भरकम राशि मे संसोधन होना चाहिए ताकि मध्यम और गरीब वर्ग के लोग भी बिना किसी डर बिना किसी खौफ के सड़क पर बाइक, स्कूटी लेकर निकल सके। अर्थदंड उतना होना चाहिए ताकि उनका घ्र परिवार प्रभावित न हो वे इसकी अदायगी कर अपनी गलती स्वीकार कानून का पालन कर सके और उस हेतु की स्वीकार्यता हो सके जिसके लिए ये कानून लागू किया गया है…!
आप खुद सुनिए वे क्या कह रहे है…




