ब्रेकिंग

सड़क पर चियर्स सगा, चियर्स भांटो से बिगड़ा महौल, भड़के मोहल्लेवासियों ने फिर की अशोक नगर शराब भट्टी को हटाने मांग…

Spread the love

बिलासपुर – दयालबंद मधुबन के बाद अब अशोक नगर के सड़क तक संचालित शराब दुकान को अन्यत्र हटाने का विरोध जोर पकड़ने लगा है। 3 वर्षों से आंदोलित और प्रयासरत रहवासियों ने फिर

इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठाई है।
पर टारगेट के आगे जनता की आवाज को दबाने का सिलसिला जारी है। यहां के रहवासियों का कहना है कि वे करीब तीन साल से शराब दुकान को यहां से हटवाने की मांग को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी नही सुनी गई।
भट्टी के अगले बगल और सामने सडक पर पानी पाउच, डिस्पोजल और चखने के टपरे तन गए है मदिरा प्रेमी सडक पर ही बाइक खड़ी कर सीट पर पैग बना चियर्स सगा, चियर्स भांटो कर रहे।
जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और आम लोगों को सड़क से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

सोमनाथ साहू, निरंजन प्रसाद, बीडी पाण्डेय, सुदर्शन मानिकपुरी, श्यामलाल साहू, सत्या साहू और सूरज यादव समेत अन्य रहवासियों ने बताया कि वे दो साल पहले भी जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त से शिकायत से कम्प्लेंट कर दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *