ब्रेकिंग

नियमित बोले हाय, टास्क दैनिक को एक दो दिन की झप्पी…

Spread the love


बिलासपुर। नगर निगम की माली हालत बेहद खराब है वेतन बांटने तक के लिए पैसा नही है। किसी तरह टैक्स पैयरो और इधर उधर से खींचतान कर नियमित अफसरों कर्मचारियों को 13 जनवरी को तो वेतन का भुगतान कर दिया गया, पर दैनिक ठेका और टास्क कर्मियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा, हालांकि एक- दो दिन में भुगतान होने की बात कही जा रही है।
लाखो नही अरबो के बजट वाले नगर निगम में फंड का टोटा बना हुआ है। पौने दो सौ करोड़ का बिजलीं बिल बकाया है, लायंस और रामकी कम्पनी का सितंबर माह से अभी तक का बकाया है। ले देके व्यवस्था कर किसी तरह नियमित स्टाफ को तो दिसम्बर माह के वेतन का भुगतान कर दिया गया, अब स्टाफ को चिंता है कि जनवरी आधा बीत गया जनवरी के वेतन कैसे होगा, वही दैनिक टास्क वालो का तो कोई हिसाब ही नही है किसी के 4 तो किसी के 3 माह का भुगतान बकाया है, वे टकटकी लगाए रोज मोबाइल ताक रहे पता नही कब भुगतान का मैसेज आ जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *