ब्रेकिंग

पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट बोले तो… बदहाल गड्ढेदार सड़क, तालेदार चेम्बर, और बेपरवाह अफसर…?

Spread the love

0 विभाग ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, ढाई माह में नही बनवा सके 500 मीटर सड़क

0 पब्लिक व्यापारी सब धूल गर्द फांकने मजबूर

बिलासपुर / पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट पब्लिक के लिए कितना काम कर रहा ये सड़को का हाल और साहब के चेम्बर पर लटक रहा ताला बता रहा… बारिश को खत्म हुए करीब ढाई माह के ऊपर हो गये कोई माई बाप कोई बताने वाला नही कि क्या फंड की कमी है या जांगर की,,, या राजनीतिक लफड़ा है,,,
10 राउंड ऑफिस के चेम्बर से ताला देखकर लौटी सीजीडीएनए की टीम ने शुक्रवार को ईई साहेब से उनके चेम्बर में चर्चा का प्रयास किया पर बात नही हो सकी… वे जल्दी का हवाला दे निकल गए…।


गणेशोत्सव, दुर्गोत्सव, दशहरा, विसर्जन सब इसी जूना बिलासपुर के बदहाल, गड्ढेदार सड़को से होकर गुजर गया। आलम यह है कि स्मार्ट सिटी के इस जिक जैक सड़क पर लइका हो जाये, व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों ने जिम्मेदारों को कई बार ज्ञापन सौंपा, चौक पर चक्काजाम आंदोलन कर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया पर सड़क नही बनाई गई, व्यापारी भी थकहार कर धूल गर्द खा कारोबार करने विवश हो गए।

हाल ही में नगर निगम की एमआईसी में लोक कर्म विभाग के प्रभारी सदस्य ने स्मार्ट सिटी के तकनीकी जीएम व नगर निगम के सीई को सड़कों की बदहाली पर फटकार लगाई, और कहा कि पीडब्ल्यूडी की सड़क है तो भी जनता तो टैक्स दे रही उन्होंने बदहाल गड्ढेदार सड़को को  कम से कम चलने लॉयक करने गड्ढों को एक सप्ताह के अंदर भरवाने की तल्ख चेतावनी दी, पर वो भी आज तक नही हुआ।
सवाल दो ही है कि क्या सड़क बनाने के लिए क्या फंड नही है और यदि है तो क्या अफसर काम नही करा पा रहे और फंड है और अफसर काबिल है  तो फिर कारण क्या है… इसका जवाब देने वाला सम्भागीय मुख्यालय में क्या कोई नही है…?

वर्ल्ड रिकॉर्ड का बिठा रहे भट्ठा

वित्त वर्ष 2020-21 में भारत ने प्रतिदिन औसत 37 किलोमीटर सड़क बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया था, बारिश को थमहे ढाई माह हो गए, इस ढाई माह में न्यायधानी के पीडब्ल्यूडी के अफसर गांधी चौक से जूनाबिलासपुर के बीच 500 मीटर सड़क नही बनवा सके आखिर क्यूँ…? ये भी एक रिकॉर्ड है…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *