ब्रेकिंग

वेतन फ़ंड के लिए फ़ंडा, निगम प्रशासन ने जनवरी में ही चला दिया बकाया राजस्व वसूली के लिए डंडा

Spread the love

0 नेताजी सुभाष कॉम्लेक्स के 9 दुकानों पर जड़ा ताला, तो 5 लाख 63 हजार आला

0 राजस्व वसूली के लिए शिविर आयोजित करने कसरत शनिवार से

बिलासपुर/ लोग पूछ रहे ये का हो रहा महाराज… जोन क्रमांक 8 के कमिश्नर राजस्व वसूली के लिए शनिवार 17 जनवरी से दो दिवसीय सम्पत्तिकर शिविर का
आयोजन कर रही,,, निगम का अमला जरहाभाठा मंदिर चौक नेताजी काम्प्लेक्स के बकायदारों से लंबित बकाए के लिए उनके दुकानों में तालाबंदी कर बकाया वसूली कर रहा।
मामला स्टाफ के मासिक 5 करोड़ के वेतन जुटाने का है, क्योकि जनवरी में तो बमुश्किल दिसम्बर के वेतन का इंतेजाम हो गया, 15 दिन बाद जनवरी खत्म हो जाएगी इसलिए वेतन के लिए फंड जुटाना निगम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

इसी के तहत बिलासपुर नगर निगम प्रशासन
ने सालों से किराया नहीं चुकाने वाले 9 दुकानदारो शुभम मेडिकल, गणपति ऑटोमोबाइल, केसी ऑटो जोन, दृष्टि ऑप्टिकल, विलो कान्हा मोबाइल, छत्तीसगढ़ बुक डिपो, अनिल मेडिकल, आदित्य मोबाइल और आरके इलेक्ट्रॉनिक्स के शटर पर ताला जड़ दिया, इन 9 दुकानदारों पर 11 लाख 55 हजार रुपये का बकाया था, कार्रवाई से मचे भगदड़ के बाद शाम को सभी दुकानदारो ने निगम कार्यालय पहुच बकाये की राशि में से आधी- आधी रकम 5 लाख 63 हजार रुपये जमा करा शेष राशि जल्द जमा कराने वायदा किया तब उनके दुकानों की सील खोली गई, इस कवायद से निगम की झोली में 5 लाख 63 हजार रुपये आ गया। वही जो क्रमांक 8 कोनी के जोन कमिश्नर ने राजस्व वसूली के लिए अमला दौड़ाना शुरू कर दिया, इसी के तहत शनिवार और रविवार यानि 17-18 जनवरी को अवकाश के दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सम्पत्तिकर जमा करने लोधीपारा सरकण्डा सरकंडा लक्ष्मी निवास परिसर में वार्ड नम्बर 67/68, नया सरकंडा वार्ड 61 बुधिया अपार्टमेंट, वार्ड 64 रामचौरा बिरकोना और कान्हा सामुदायिक भवन बंधवापारा सरकंडा में वार्ड 63 और 65 के करदाताओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।
आमतौर पर राजस्व वसूली के लिए इस तरह के अभियान साल के अंतिम माह मार्च में किये जाते थे जो इस बार जनवरी में ही होने लगा, क्योकि सवाल फंड का है…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *