ब्रेकिंग

ये है नगर निगम की एमआईसी का हाल,गला खराब बच गए जनाब, बारिश थमने के ढाई माह बाद सड़को के डामरीकरण का प्रस्ताव… कब सामान्य सभा से पास होगा कब मिलेगी मंजूरी और कब बनेगी सड़क

Spread the love

बिलासपुर/ नए निगम आयुक्त की मौजूदगी में हुई मेयर इन काउंसिल की दूसरी बैठक पहली की अपेक्षाकृत शांत रही। गला खराब होने के कारण लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य भी एमआईसी के आदेश की अवमानना पर कुछ नही बोल पाए, ऐसा कुछ नही हुआ जिसका अंदेशा था। नगर उत्थान के नाम पर शहर के कुछ प्रमुख सड़को पर डामरीकरण समेत 16 नए – पुराने प्रस्ताव पारित किए गए।
बारिश थमने के ढाई माह बाद रिवर व्यू रोड, व्यापार विहार, गोकना नाला किनारे के सड़को पर डामरीकरण
समेत अन्य निर्माण कार्यो को एमआईसी ने मंजूरी दी।
एमआईसी से पारित प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए सामान्य सभा को अनुमोदन के लिए फिर सामान्य सभा से प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी के लिए शासन को भेजने की प्रक्रिया की जाएगी, शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर का खेल होगा तो सड़क कब बनेगी आप सोच सकते है,,, जबकि निगम के जिम्मेदार अफसर बारिश पूर्व सड़क निर्माण के लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण कर बारिश के बाद सड़क पर डामरीकरण शुरू कराने का दावा कर रहे थे… तो क्या वे झूठ बोल रहे थे…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *