ब्रेकिंग

बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…

Spread the love

बिलासपुर/ सरकार शराब की आपुर्ति तक नही कर पा रही, इसके चलते मदिरा प्रेमियों को पिछले 10-15 दिनों से 80 और 100 रुपये के बजाय 200 का इंग्लिश शराब खरीदकर टल्ली होना पड़ रहा, क्योकि 120 वाला गोवा और 160 वाला झन्नाटा भी सरकारी दुकानों से गायब है।

चैतू- बैसाखू के लिए तो गरीबी में आंटा गीला जैसा हिसाब है। पेट्रोल फूंक अफवाह पर दौड़ लगाना पड़ रहा वो अलग। मदिरा प्रमियों का कहना है कि उन्हें अंग्रेजी में मज़ा नही आ रहा, इसलिए जिस भी भट्टी से सादा मिलने की खबर आती है वे दौड़ जा रहे यानि खर्चा दुगना नही तिगुना हो गया।
सीपत रोड की देशी शराब भट्टी का पट तो पिछले सप्ताह 10 दिन से बन्द पड़ा है।

प्लास्टिक की मार

न आबकारी विभाग के अफसर फोन उठाते न कम्पनी के इंचार्च,,, पर हल्ला ये है कि सरकार ने अब शीशे के बजाय प्लास्टिक के बोतल में शराब सप्लाई का ऐलान किया है, पर डिसलरी कम्पनियो ने भारी मात्रा में शीशे की बॉटल्स भर रखे है, सप्लाई की रफ्तार धीमी होने के कारण जहा भी माल पहुँचता है घण्टे दो घण्टे में लाल – सादा खत्म हो जा रहा, टोटे के चक्कर मे मदिरा प्रेमी थोक में शराब खरीदकर रख रहे है ताकि दिक्क्त न हो।

तिवारी साहब व्यस्त-

सीजीडीएनए की टीम ने सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी से उनके दफ्तर में भेंट कर चर्चा का प्रयास किया तो वे दफ्तर में नही मिले, मोबाइल पर सम्पर्क किया तो घण्टी गई उन्होंने काल ही रिसीव नही किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *