ब्रेकिंग

वामनअवतार-2, शिकायत के बाद भी नही जाग रहे तनखैया, फिर भी छत्तीसगढिहा सबले बड़िहा, मामला लगरा के सरकारी आबादी जमीन को कच्चा प्लॉट काटकर बेचने का

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी में किसके इशारे पर सरकारी जमीनों को बेचने और अवैध प्लॉटिंग को वैध करने का खेल खेला जा रहा इसका हल्ला राजधानी रायपुर तक ही नही देश की राजधानी दिल्ली तक है। बावजूद इसके वामनावतार सरकारी जमीनों को बेचने से बाज आ रहे न तनखैया अफसर कुछ कर रहे। लिखित शिकायत के बाद ये हाल है, मामला शहर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम लगरा के खसरा नम्बर 400 के रकबा 0.766 हेक्टेयर का है।

ग्राम लगरा के 51 वर्षीय खेमनारायण पिता वैसाचू श्रीवास ने गत 19 जनवरी कोतहसीलदार के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि जूना बिलासपुर बनियापारा निवासी मोपका के सारिका मेडिकल स्टोर्स के संचालक सुधीर गुप्ता पिता स्व० पुरुषोत्तम गुप्ता पर शासकीय आबादी भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर प्लाट काटकर बेचने और यहां चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।खेमनारायण ने बताया कि इस शासकीय भूमि को क़रीब 12 लोगो को काटकर बेचा गया है। सवाल यह उठ रहा कि 1 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध प्लॉटिंग की शिकायत के बाद भी आखिर राजस्व विभाग कोई कडरवाई कई नही कर रहा यह सोच का विषय है, पब्लिक पूछ रही को इन वामनावतारो को प्रश्रय कौन दे रहा, इससे पहले भी एक किसान के खेत की खड़ी फसल को पटवाकर जमीन पर कब्जे का मामला सामने आ चुका है।


अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध प्लॉटिंग के मामले में कब तक और क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *