ब्रेकिंग

गांधी जी की पुण्यतिथि पर भी खुली रही मदिरा दुकानें, जमकर छलके जाम, कांग्रेस ने कहा बाप बड़ा न भैय्या सबसे बड़ा रुपैय्या, सरकार को पैसे की दरकार

Spread the love

बिलासपुर / बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैय्या मामला राज्य स्थापना के 25 साल बाद महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर शराब दुकानों से शराब बिक्री का है। सवाल यह उठ रहा कि क्या सरकार पैसों के लिए इतनी मजबूर है कि गाँधीजी की पुण्यतिथि पर शराब बिक़वानी पड़ रही है।
शहर में शुक्रवार 30 जनवरी को गाँधीजी की पुण्यतिथि पर भी शराब की दुकानें खुली रही। दुकानों का शटर खोलकर बेधड़क शराब बेची जाती रही, दुकानों में शराब खरीदने मदिरा प्रमियों का हुजूम लगा रहा। लोगो का कहना है कि इन 25 सालो में ऐसा पहली बार देखने मे आया कि गांधी जी की पुण्य तिथि पर शराब की दुकानें खुली रही…

इससे भाजपा सरकार की नीति और नीयत को लेकर भी सवाल उठ रहे कि जो भारतीय जनता पार्टी तत्कालीन भूपेश सरकार में शराबबंदी को लेकर हल्ला और कांग्रेस का मखौल उड़ाती रही वही भाजपा की सरकार आज गांधी जी की पुण्य तिथि तक को नही बख़्श रही, शहर की शराब दुकानों से धड़ल्ले से शराब बेची जाती रही…
आप खुद देखिये ये तस्वीरें और वीडियो फुटेज चाँटीडीह सब्जी मंडी के सामने देशी- विदेशी मदिरा दुकान की है,,, जहा खुलेआम शटर खोलकर शराब बेची जा रही।

चाँटीडीह शराब दुकान
महेश दुबे, पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी

00000
सरकार ने 7 शुष्क दिवस में से 3 शुष्क दिवस में कटौती करने का आदेश दिया है, इसमें गाँधीजी की पुण्यतिथि और होलिकोत्सव समेत 3 शुष्क दिवस को हटाया गया है, होलिकोत्सव के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी।


नवनीत तिवारी, सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *