ब्रेकिंग

आदतन बदमाश रंजनगर्ग ने फिर उठाया सिर, आरक्षक पर पिस्टल तान चर्चा में आया बटन चाकू समेत पकड़ाया

Spread the love


0 दो परिवारों के वर्चस्व की लड़ाई के कारण आज तक नही हो पाया विकास
0 चर्चित बदमाश पर प्रभावी लगाम जरूरी नही तो फिर फैलाएगा आतंक

बिलासपुर। लंबे समय बाद एक आरक्षक पर पिस्टल तान फिर चर्चा में आये नामी बदमाश रंजन गर्ग को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बटन दार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 30 अक्टूबर को शिकायत मिली कि रंजन गर्ग देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड के पास लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुची पुलिस टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पैंट के जेब में एक बटनदार चाकू मिला। पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 55 वर्षीय आरोपी रंजन गर्ग ऊर्फ घनश्याम पिता स्व. प्यारे लाल गर्ग को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

चुन्नू के एनकाउंटर बाद से थी शांति


राय और गर्ग परिवार के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई के चलते यह इलाका संवेदनशील रहा। यही वजह है कि शहर सीमा से लगे अन्य इलाकों की तरह आज तक इस इलाके का विकास नही हो सका। लालखदान में रविकांत राय की हत्या और आये दिन गोली चलने के कारण इस इलाके से लोग परहेज करते रहे। बताया जा रहा कि हत्या के केस में आजीवन कारावास काट रहा रंजन सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है। पुलिस ने गर्ग परिवार के एक अन्य अपराधी चुन्नू गर्ग का कोरबा में एनकाउंटर किया था, इसके बाद से देवरीखुर्द लालखदान में गर्ग परिवार का आतंक कम हुआ था पर बदमाश रंजन की इस हरकत ने एक बार फिर दहशत की आग सुलगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *