ब्रेकिंग

… गलती म्हारे से हो गई…, सड़क पीडब्ल्यूडी की निगम ने भी निकाल दिया टेंडर… मामला संजय तरण पुष्कर- जरहाभाठा मंदिर चौक रोड के नवीनीकरण का…

Spread the love

0 सड़क एक टेंडर दो पब्लिक कह रही तकनीक समझ मे नही आ रहा
0 पूरी नौकरी गुजर गई बिलासपुर नगर निगम में फिर भी मिस्टेक…

बिलासपुर/ न्यायधानी के संजय तरण- जरहाभाठा मंदिर चौक की सड़क के लिए एक नही दो विभाग नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने टेंडर कर दिया। निगम के एमआईसी और सामान्य सभा से भी इसे पारित होना बताया जा रहा। ये आलम तब है जब निगम के ज्यादातर अफसरो और इंजीनियरों की पूरी नौकरी एकाध अपवाद को छोड़ दे तो यही कट गई और कट रही है,,, पौव्वा और जुगाड़तन्त्र इतना मजबूत की ये कभी चुनाव आयोग की राडार में भी नही आये। एकाध बार ट्रांसफर हुआ भी तो फिर लौट आये।
फिर इतनी बड़ी चूक ही कैसे इसका मतलब तो यही निकल रहा कि ताउम्र निगम में नौकरी करने वाले अफसरो को निगम के सड़को की जानकारी ही नही है कि कौन कौन से और कितनी सड़कें निगम की है और कितनी पीडब्ल्यूडी की तभी न यह चूक हुई है,,,


बताया जा रहा कि सिटी डेवलपमेंट प्लान और नगरोंतथान की बैठक में तत्कालीन निगम आयुक्त अमित कुमार और कलेक्टर की मौजूदगी में हुई बैठक में 3 सड़कों मंगला चौक- आजाद चौक, तिरंगा रोड समेत 3 सड़को का प्रस्ताव भेजा गया था। पीडब्ल्यूडी ने भी प्रस्ताव भेजा इसी चक्कर मे ऐसी चूक हुई …


000


अभी केवल प्रस्ताव भेजा गया है, टेंडर नही हुआ सिटी डेवपलपमेंट प्लान और अधोसंरचना नगरोंउत्थान योजना में अलग-अलग प्रस्ताव भेजने का कारण ये चूक हुई।


राजकुमार मिश्रा चीफ इंजीनियर, नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *