

बिलासपुर/ रायपुर। खरोरा रायखेड़ा के अदानी पावर प्लांट में फैक्ट्री के अंदर शराब बेचने से मना करने पर बिहारी और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच जमकर बलवा, पथराव और तोड़फोड़ की खबर है। इस दौरान सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमले और खरोरा TI समेत पुलिसकर्मियों के घायल होने को भी खबर है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर और गांव में लंबे समय से खुलेआम शराब का अवैध धंधा चल रहा था, अंदर में शराब बेचने से मना करने पर बिहारी और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच शुरू हुआ विवाद बलवे में तब्दील हो गया। दोनो पक्ष के लोगो ने एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा दोनो तरफ से पथराव हुआ।

तनाव को सूचना पर दलबल समेत पहुचे खरोरा थाना प्रभारी ने बीच-बचाव कर भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया इसी दौरान उन्हें भी चोट आई है। इज़के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गए । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
CSP विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने के नाम पर विवाद हो रहा था। इस विवाद में रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा पहुंच गए। मजदूर पथराव कर रहे थे, जिसके कारण उनके वाहन के कांच टूटे।



