ब्रेकिंग

कांग्रेस म बवाल हो गे रे… कोटा विधायक अटल के बयान पर अध्यक्ष द्वय ने किया पलटवार कहा कौन कलेक्टर कौन चपरासी क्या वे राष्ट्रीय नेतृत्व को चपरासी कह रहे…

Spread the love

:
0 पूछा कौन घोप रहा कांग्रेस की पीठ पर छूरा
0 कहा अनुशासनहीनता के लिए विधायक के खिलाफ आला नेतृत्व को भेजा अनुशंषा पत्र

बिलासपुर, नगरीय निकाय चुनाव परिणाम के बाद करारी हार का सामना कर रहे कांग्रेसः में जूतम पैजार की नोबत आ गई है! प्रदेश भर में पार्टी के नेता अपने ही नेताओ के खिलाफ खुल कर बयानबाजी कर रहे, ऐक्शन भी हो रहा, अब ऐक्शन की जद में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का नाम भी आ गया है! जिला और शहर अध्यक्ष ने कोटा विधायक के गलत बयानी पर पलटवार करते हुए पूछा है! कि कोटा विधायक बताए कलेक्टर कौन और चपरासी कौन है! क्या वे राष्ट्रीय अध्यक्ष को चपरासी और अपने आपको कलेक्टर कह रहे, क्योकि उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर ही कि गई है। वे किसके पीठ पर खंजर घोपने की बात कह रहे है! अध्यक्षद्व्य ने उनकी इसी अनुशासनहीनता के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व व पीसीसी चीफ को पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा भेज कोटा विधायक अटल को भी पार्टी से निकाल बाहर करने अनुशंसा भेजने का ऐलान किया।

करारी हार के बाद कांग्रेसः में मची अंर्तकलह सतह पर आ गई है! पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत, कुलदीप जुनेजा, से लेकर कोटा विधायक तक पार्टी संगठन के बड़े नेताओ के खिलाफ खुला बयान दे चुके है। जिससे कार्रवाई की तलवारे ऊपर झूल रही है।


ऐसे हुआ झगड़ा


बताया जा रहा कि पूरा झगड़ा प्रदेश कांग्रेसः कमेटी के सचिव पंकज सिंह के निवास पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में हुआ! श्री सिंहदेव को हाथ जोड़कर दोनों पक्ष को शांत कराना पड़ा! और कहना पड़ा को वे इसी लिए बिलासपुर आना पसन्द नही करते।

ये बताई जा रही झगड़े की वजह


हाल ही में पार्षद प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ भितरघात करने का आरोप लगा नामजद शिकायत की गई, जिस पर जिला और शहर अध्यक्ष ने विधायक अटल के दो करीबियों समेत 6 लोगो पार्टी से 6 साल के लिए निकाल बाहर करने की कार्रवाई की। सारे झगड़े की वजह यही बताई जा रही है!
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मीडिया को बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव भोज पर प्रदेश सचिव पंकज सिंह के निवास पर आए थे! कांग्रेसः के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनका स्वागत करने प्रदेश सचिव के निवास पर पहुँचे, आरोप है कि कोटा विधायक अटल ने जिला अध्यक्ष विजय से कहा कि पीठ पीछे छुरा क्यों घोप रहा दम है तो सामने आ इतना ही नही उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री के सामने ये भी कहा कि अब कांग्रेसः में चपरासी कलेक्टर के खिलाफ कार्यवाई करेंगे कौन कलेक्टर है कौन चपरासी वे बताए क्या भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई गलत है, क्या इस तरह सार्वजनिक जगह में संगठन का अपमान करना उचित है! बताया जा रहा कि उप मुख्यमंत्री के सामने ही दोनों के बीच धराझूमटी और देख लेने की धमकी का दौर भी चला, अध्यक्ष द्वय का कहना है! कि उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाउजुन खड़के के अनुशंसा पर हुई है! क्या अटल राष्ट्रीय अध्यक्ष को चपरासी और अपने आप को कलेक्टर कह रहे है! उन्होंने बताया कि इस अनुसासनहीनता और गंदे बोल के लिए कोटा विधायक श्री श्रीवास्तव को पार्टी से निष्काषित करने पूरे घटना क्रम की रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजकर अनुशंसा की है।


शोक सभा मे भी भिड़ंत
कांग्रेस में मचे घमासान का रूप इतना भयंकर है कि नेता न मौका देख रहे न दस्तूर। खबर तो ये भी है कि एक शोकसभा के दौरान भी कांग्रेस के दो नेताओ के बीच गरमागर्मी वाला माहौल खड़ा हो गया। ये बात अलग है कि दोनों सज्जन निकले मुहै मुह से लफड़ा हुआ।
हालांकि अध्यक्ष कह रहे कि वे तो वहां गए ही नही घर पर थे, फिर कहा गए थे पर वैसा कुछ तो हुआ नही दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। हाई टी भी थी पर उन्होंने चाय तक नही पी, आपको किसने बता दिया?

क्या कह रहे अध्यक्ष द्वय

विजय पाण्डेय, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर
विजय केशरवानी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *