ब्रेकिंग

सालों से लटक रहे नगर सेना के नए फायर स्टेशन का काम शुरू, प्रशासनिक भवन और शेड के निर्माण का दावा…!

Spread the love

बिलासपुर ,,, आखिरकार लंबे समय से लटके नगर सेना के फायर स्टेशन का काम शुरू हो गया है! नगर निगम के पंप हाउस परिसर के एक हिस्से में निर्माण कार्य जारी है! यहाँ पर 18_19 फिट का पार्किंग शेड जी प्लस 1 ऑफिस भवन 50 हजार लीटर का अंडर ग्राउंड टैंक 40 फिट ऊंचा होस टावर का निर्माण किया जाना है! नगर सेना के डिस्टिक कमांडेंट और फायर स्टेशन के प्रभारी दीपांकुर नाथ ने बताया कि फायर ब्रिगेड का स्वीकृत स्टाफ 110 का है! जिसके एवज में महज 39 कर्मचारी ही कार्यरत है! स्टाफ का टोटा है! इसके लिए शासन को भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है!

ये संसाधन उपलब्ध….

फायर ब्रिगेड प्रभारी श्री नाथ ने बताया कि नगर सेना फायर ब्रिगेड के पास वर्तमान में फायर ऐक्सी विंटर फस्ट हेड होस रिल लैंडिंग वाल ऑटोमैटिक स्मोक डिटेक्टर ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर एरिस टैंक, टैरिस पंप और 6 दमकल वाहन उपलब्ध है!

दिन रात दे रहे सेवा…

नगर सेना के फायर ब्रिगेड ने 6 दमकल वाहन है! ऐसे में प्रत्येक गाड़ी के हिसाब से 3 शिफ्ट के लिए 3 ड्रायवर की आवश्यकता होती है! 6 वाहनों के लिए 3 शिप्ट में कुल 18 ड्राइवर की आवश्यकता है! पर स्टाफ के आभाव में दमकल चाल को और स्टाफ को 24 घंटे सेवा देनी पड़ रही है!

000

कुड़ूदंड नगर निगम के पंप हाउस परिसर के एक छोर पर नए फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य जारी है! अमले और संसाधनों की कमी बरकरार है! इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है!

दीपांकुर नाथ डिस्टिक कमांडेंट होम गार्ड, प्रभारी फायर ब्रिगेड बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *