ब्रेकिंग

झाड़ू उठी, जोश बढ़ा: SECL मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का उत्साह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, 30 जून तक चलेगा जनजागरूकता अभियान, साफ-सुथरे कार्यस्थल और स्वस्थ वातावरण के संकल्प के साथ दिखी नारी शक्ति की भी सक्रिय भागीदारी..

Spread the love

बिलासपुर,,, स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज SECL मुख्यालय, बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया… इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया…
प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की…
उल्लेखनीय है! कि 16 जून से 30 जून तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एसईसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों में विविध जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *