ब्रेकिंग

लापरवाह अपोलो प्रबंधन ग़म्भीर मरीज को हैदराबाद रिफर करने लापरवाही के मामले में चौतरफा घिरा, एसएसपी ने फटकारा, कांग्रेसियों ने ललकारा कहा शर्म करो, सीएमएचओ ने थमाई नोटिस…

Spread the love

0 पूछ रही पब्लिक अब क्या अपोलो सुधारेगा तमीज

0 कांग्रेस नेताओं ने दी सीईओ को हटाने और व्यवस्था सुधारने चेतावनी

0 दिया 2 दिन का अल्टीमेटम, बोले नही सुधरे तो करेंगे धरना प्रदर्शन

बिलासपुर/ लापरवाहियों के लिए चर्चित अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा भर्ती गंभीर मरीज को हैदराबाद रेफर करने में कथित लापरवाही और जान से खिलवाड़ के मामले में चौतरफा फजीहत झेलनी पड़ रही। एसएसपी ने जहां प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरो को जमकर फटकार लगाई, वहीं सीएमएचओ ने इस लापरवाही पर अपोलो प्रबंधन को नोटिस जारी किया, तो कांग्रेस नेताओ ने तीन माह से एम्बुलेंस खराब होने की जानकारी पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जता शर्म करो कहकर लानत- मलानत भेज सीईओ को तत्काल हटाने की मांग की।

ये है मामला-

दरअसल अपोलो में गत 4-5 दिन से भर्ती पीडब्ल्यूडी के जिस मरीज राजकुमार अग्रवाल को कल गुरुवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिलासा एयरपोर्ट तक ले जाकर एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए हैदराबाद रवाना किया गया, उन्हें एक दिन बुधवार को हैदराबाद ले जाना था। परिजनों का आरोप है कि समय पर न तो अपोलो ने मरीज को बिलासा एयरपोर्ट तक न एम्बुलेंस मुहैया कराया न चिकित्सा स्टाफ। परिजन एयर एम्बुलेंस का 13 लाख और अस्पताल का बिल अदा करने के बाद निजी एम्बुलेंस से मरीज को बिलासा एयरपोर्ट लेकर पहुँचे पर विलंब होने और तबियत बिगड़ने के कारण बुधवार को उन्हें हैदराबाद नहीं भेजा जा सका।
हालत बिगड़ने पर फिर उन्हें अपोलो लाना पड़ा, दूसरे दिन
गुरुवार को सुबह हैदराबाद से अपोलो पहुंची तीन सदस्यीय चिकित्सा टीम पूरे दिन मरीज को स्थिर करने के बाद शाम करीब सात बजे उसे दोबारा एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद रवाना किया गया। जिसके लिए आपोलो से लेकर चकरभाठा के बिलासा एयरपोर्ट तक ग्रीनकोरिडोर बनाना पड़ा।
लेकिन इस बार भी निजी एम्बुलेंस का इंतेजाम परिजनों को करना पड़ा।
इस घटना ने अपोलो सुपरस्पेशियलिटी प्रबंधन के 27*7 इमरजेंसी सेवा के तमाम दावो की खाट खड़ी करके रख दी।

जवाबदेही से भागते अपोलो के जिम्मेदार

एस्एसपी ने लगाई फटकार

बताया जा रहा कि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की शिकायत पर एसएसपी ने अपोलो प्रबंधन के अफसरो को जमकर फटकार।लगाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा शर्म करो

शुक्रवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे पर अपोलो प्रबंधन के अफसरो से चर्चा करने पहुँचे उन्होंने यहां की अव्यवस्था, लापरवाही, गरीब मरीजो को आयुष्मान से इलाज न मिलने को लेकर अस्पताल प्रबंधन के अफसरो को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए शर्म करो शर्म के नारे लगाते हुए सीईओ को तत्काल बिलासपुर आपोलो से हटाने, व्यवस्था सुधारने और अब चिकित्सा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

लगातार लापरवाही के बाद भी नही खा रहे हेटा

इस हॉस्पिटल में लापरवाही के कारण पूर्व महापौर अशोक पिंगले और कथित फर्जी डॉक्टर के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ड़ॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल समेत 27 लोगो की मौत का मामला समेत कई मामले सामने आए,
शासन की योजनाओं की नाफरमानी पर विधायक और केंद्रीय राज्य मंत्री ने फटकार लगाई, सीएमएचओ ने आधा दर्जन पत्र भेजा पर अपोलो प्रबंधन ने किसी की नही सुनी।

सीएमएचओ ने थमाई नोटिस

लगातार लापरवाहियों के लिए चर्चित अपोलो प्रबंधन को सीएमएचओ शुभा गरेवाल ने एयर एम्बुलेंस बिलासपुर पहुचने के बाद भी ग़म्भीर मरीज को एयरलिफ्ट कराने एम्बुलेंस और डॉक्टर व तकनीकी स्टाफ मुहैय्या न कराने पर नाराजगी जताते हुए नोटिज जारी किया है।

डॉ शुभा गरेवाल, सीएमएचओ बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *