ब्रेकिंग

विवाह भोज के बाद उल्टी- दस्त से बिगड़े हालात मचा कोहराम, 37 पीड़ितों को कराना पड़ा अस्पताल दाखिल

Spread the love

0 फ़ूड पाइजनिंग का सन्देह, गाव में भी लगाया चिकित्सा कैम्प

0 शादी घर मे पसरा सन्नाटा सब सकते में

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित विवाह भोज के बाद अचानक बच्चे बड़े सब पेट दर्द और उल्टी दस्त से पस्त हो गए। जिससे गाव में हड़कम्प मच गया, महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे सभी 37 पीड़ितों को हालत बिगड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि पीड़ितों में गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए रिश्तेदार और मेहमान भी शामिल है।
मस्तूरी के बीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 22 पीड़ितों का उपचार मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, वही 15 पीड़ितों को पामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की निगरानी कर रही है। उन्होंने फ़ूड इजनिंग का सन्देह जताते हुए कहा कि भोज में बने भोजन की जांच कराई जाएगी इज़के बाद ही कारण का पता चल सकेगा। सम्भवतः भोजन में कुछ गिरने या दूषित होने के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

गाव में भी कैम्प

स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है एहतियात के तौर पर गाव में भी मेडिकल टीम को तैनात किया गया है ताकि और किसी की तबियत बिगड़ने पर पीड़ितों को मौके पर ही चिकित्सा दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *